56 किलो गांजा के साथ आजमगढ़ का तस्कर मऊ में गिरफ्तार

घोसी। आजमगढ़ स्वाट टीम के साथ घोसी कोतवाली पुलिस ने वृहस्पतिवार को सुबह 9 बजे घोसी नदवासराय मार्ग पर बिजपुरा के पास कार सवार गाजा तस्कर को बोरे में रखे 56 किलो से अधिक गांजा के साथ गिरफ्तार करने में सफल रहे।कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार गांजा तस्कर परवेज निवासी अमदही जहानागंज, के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार को सीज कर दिया।
आजमगढ़ स्वाट प्रभारी गजानन्द चौबे को सूचना मिली कि कार से तस्करी का गांजा लेकर अपराधी आरहे है।इस सूचना पर स्वाट प्रभारी टीम के साथ सूचना के अनुसार गाड़ी का पकड़ने के लिए लग गए।गांजा तस्कर पुलिस को देखकर सठियाव से मुबारकपुर होते हुए भागने लगे। स्वाट टीम भी पीछा करने लगी।इस बीच गांजा तस्कर मऊ सीमा में प्रवेश कर नदवासराय की तरफ भागने लगे।स्वाट टीम प्रभारी ने इसकी सूचना नदवासराय चौकीप्रभारी ओम सिंह को को दिया। इस पर वे पुलिस के साथ नदवासराय चौकी के पास गांजा तस्कर की गाड़ी को रोकने की कोशिश किया।परंतु गांजा तस्कर पुलिसटीम पर जान मारने की नियत से कार की गति तेज कर दिया।पुलिस टीम बगल में हट कर जान बचाने के साथ कार का पीछा करने लगे। पुलिस से घिरते देखकर गांजा तस्कर बिजपुरा गांव के पास गाड़ी को मुख्य सड़क से मोड़ने की कोशिश में किनारे पलट गई।टीम ने कार से परवेज पुत्र मोहम्मद अकील निवासी अमदही, थाना जहानागंज,आजमगढ़ को गिरफ्तार कर कार से 56 किलो 32 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया।
