Uncategorized

पर्यावरण दिवस पर बच्चों ने दिया अनोखा संदेश

असम। हिन्दी प्राइमरी स्कूल, तिनसुकिया में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर छोटे-छोटे विद्यार्थियों ने एक अनुकरणीय पहल करते हुए प्लास्टिक की बोतल, पुराने डिब्बों, वेस्ट मटेरियल तथा प्लास्टिक की थैलियों का रचनात्मक उपयोग कर सुंदर पौधे लगाए। इस अवसर पर विद्यालय परिसर हरियाली से भर उठा और बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश पूरे उत्साह और जागरूकता के साथ फैलाया।

बच्चों ने अपने हाथों से बनाए गए इन सुंदर पौधों को हाथों में लेकर यह संकल्प लिया कि वे न सिर्फ पौधों की देखभाल करेंगे बल्कि समाज में हरियाली फैलाने और कचरे का पुनः उपयोग करने के लिए लोगों को प्रेरित भी करेंगे। शिक्षकों ने बच्चों को वेस्ट मटेरियल के पुनः उपयोग और वृक्षारोपण के महत्व पर प्रेरक बातें समझाईं।
यह आयोजन न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम था, बल्कि बालकों में रचनात्मकता, ज़िम्मेदारी और प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता भी जाग्रत करने का सुंदर प्रयास था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *