असदुद्दीन ओवैसी ने UP में बाबू सिंह कुशवाहा और भारत मुक्ति मोर्चा के साथ गठबंधन का किया एलान, सरकार बनी तो 2 मुख्यमंत्री, 3 उपमुख्यमंत्री होंगे

AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने उत्तर प्रदेश में बाबू सिंह कुशवाहा और भारत मुक्ति मोर्चा के साथ गठबंधन की घोषणा की है।
असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, “अगर हमारा गठबंधन सत्ता में आता है तो 2 मुख्यमंत्री होंगे, एक OBC समुदाय से और दूसरा दलित समुदाय से, 3 उप मुख्यमंत्री होंगे।”

