मऊ के अरुण पांडेय राज्यपाल की संस्तुति पर उच्च न्यायालय प्रयागराज में राज्य विधि अधिकारी नामित

मऊ। नगर के मुंशीपुरा निवासी व मूलतः ताजोपुर के रहने वाले वरिष्ठ अधिवक्ता विजय बहादुर पांडेय के छोटे सुपुत्र अरुण कुमार पांडेय को उत्तर प्रदेश की राज्यपाल द्वारा उच्च न्यायालय प्रयागराज में राज्य विधि अधिकारी नामित किए जाने से अधिवक्ता परिषद, मुहल्ले वासियों, नगर वासियों, मित्रों शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दिया है। अरूण पाण्डेय की प्राथमिक शिक्षा मऊ के डीएवी इंटर कॉलेज व उच्च शिक्षा वाराणसी से हुआ है। इन्होंने अपने पिता के पद चिन्हों पर चलते हुए अधिवक्ता बनने की ठानी और मेहनत करते हुए उच्च न्यायालय प्रयागराज में राज्य विधि अधिकारी के रूप में नामित किए गए हैं।
अरूण पाण्डेय ने बताया कि राज्यपाल महोदय उत्तर प्रदेश राज्य की ओर से वादों की प्रभावी पैरवी करने हेतु मा० उच्च न्यायालय इलाहाबाद में अपर शासकीय अधिवक्ता के रूप में मैं आबद्ध हुआ, मैं उनको कोटिशः धन्यवाद करता हूँ।
मैं सत्यनिष्ठा से ये प्रतिज्ञा करता हूँ की मैं विधि द्वारा स्थापित भारत के संविधान एवं उससे उद्भव हुए सभी प्रावधानों का अन्तः करण से अनुपालन करते हुए कार्य करूँगा एवं अपने अधिवक्ता धर्म का सदैव रक्षण करूँगा ।

