Uncategorized

APS के अनस मुस्तफा ने 97.8% अंक लाकर किया जनपद टाॅप

मऊ के गौरव

■ जनपद में दूसरे स्थान पर सेंट जेवियर्स हाई स्कूल की छात्रा ईशा यादव ने 97.6% अंक के साथ किया नाम रोशन

मऊ। वैश्विक महामारी के संकट में आज बुधवार को सीबीएसई बोर्ड का कक्षा दसवीं का परीक्षा परिणाम आया जिसको लेकर बच्चों व अभिभावकों के चेहरे ख़ुशी से खिल उठे। नगर के अमृत पब्लिक स्कूल के बच्चो के परिणाम का बोलबाला रहा। विद्यालय का परिणाम शत प्रतिशत रहा। विद्यालय के छात्र अनस मुस्तफा ने 97.8% अंक अर्जित कर जिले में प्रथम स्थान हासिल किया। इसी के साथ साक्षी सिंह ने स्कूल की श्रेणी में दूसरे स्थान पर, विभोर श्रीवास्तव तृतीय स्थान पर, अंक अर्जित किया। इसी के साथ 26 बच्चो ने 90 प्रतिशत से ऊपर अंक अर्जित किया। परिक्षा फल घोषित होने पर विद्यालय के प्रबंधक बी.डी सिंह ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए बच्चों को मिठाइयां खिलाई एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
टॉपर में कोई डॉक्टर , कोई चार्टर्ड अकाउंटेंट तो कोई प्रशासनिक अधिकारी बनकर देश की सेवा करना चाहता है। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ माया सिंह ने परीक्षा परिणाम से संतुष्ट होकर दसवीं में उपलब्धि हासिल करने वाले छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि यह बच्चो की लगन कड़ी मेहनत और उनके माता-पिता के आशीर्वाद का परिणाम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *