Uncategorized

सेंट जेवियर्स हाईस्कूल की छात्रा ईशा यादव 97.6 % अंक के साथ जिले में दूसरा स्थान

मऊ। सेंट जेवियर्स हाई स्कूल मऊ के कक्षा 10 के सीबीएसई परीक्षा परिणाम में छात्रा ईशा यादव ने 97.6 % अंक प्राप्त कर न सिर्फ स्कूल टाप किया है बल्कि जनपद के टाॅपरो में भी अपना दूसरा स्थान बनायी। वहीं मनीष भारद्वाज ने 96.4 प्रतिशत अंक लाकर दूसरे स्थान पर रहे। तृतीय स्थान पर श्रेयांश कुमार गुप्ता 96 प्रतिशत चौथे स्थान पर शुभ सिंह 95%, पांचवे स्थान पर दीक्षा 93.2% अंक पाकर नाम रोशन किया। विद्यालय का परिणाम शत् प्रतिशत रहा। प्रधानाचार्य डॉ केपी ठाकुर ने सभी छात्र छात्राओं को बधाई दिया।
उधर सेंट जेवियर्स हाई स्कूल घोसी का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा जिसमें सुमन कुमार जायसवाल ने 87.2% अंक पाकर प्रथम, अनुष्का गुप्ता 86.8% अंक पाकर द्वितीय व अभिमन्यु मिश्रा 85.6 प्रतिशत मार्क पाकर तीसरे स्थान पर रहा।
प्रबंधक अभिषेक आदित्य सभी छात्र छात्राओं को शुभकामना देते हुए कहा कि किसी भी छात्रों को निराश होने की जरूरत नहीं है और अच्छे परिणाम के लिए और ज्यादा मेहनत करने की आवश्यकता है।

ईशा यादव
मनीष भारद्वाज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *