अपना जिला

युवक ने लगाई फांसी, पत्नी सहित चार मासूम हुए अनाथ

रानीपुर/ मऊ। पारिवारिक कलह के चलते शादी शुदा युवक ने पंखे के हुक में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वे अपने पीछे पत्नी सहित 4 बच्चों को छोड़ गया।
रानीपुर थाना क्षेत्र के मिर्जापुर निवासी सतीश गुप्ता 35 वर्ष पुत्र बालमुकुंद प्रसाद गुप्त ने बुधवार की रात्रि में परिवारिक कलह के चलते छत में लगे पंखे के हुक से रस्सी का फंदा गले में लगाकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। सुबह जब सतीश देर तक कमरे से बाहर नहीं आया तो पिता बालमुकुंद गुप्ता ने उसे जगाने गये। दरवाजा ठकठकाने के बाद अंदर से कोई प्रक्रिया ना मिलने पर वे लोगों की मदद से दरवाजा तोड़कर अंदर गये। और कमरे के अंदर का मंजर देखा सन्न रह गये। बालमुकुंद के द्वारा इसकी सूचना तुरंत पुलिस प्रशासन को दी गयी। मौके पर रानीपुर थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार मय फोर्स के द्वारा पहुंचकर लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल के लिए भेज दिया गया ।
बताते चलें कि सतीश गुप्ता की पत्नी दिव्या गुप्ता अपने चार बच्चे क्रमशः आर्या गुप्ता 7 वर्ष, अर्पिता गुप्ता 5 वर्ष, आरती गुप्ता 3 वर्ष और मंगरु गुप्ता 5 महीना को लेकर मायके गयी थी। सतीश के पिता बालमुकंद बुधवार को खाना खाकर बाहर बरामदे में सो गये और इधर रात्रि मे सतीश गुप्ता ने फांसी लगाकर अपनी इहलीला ही समाप्त कर ली। घटना के पीछे पारिवारिक कलह बताया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *