अपना जिला

CMO अचानक पंहुचे अस्पताल, 07 चिकित्सकों के अनुपस्थित पर हुए सख्त, कार्यवाही का निर्देश

मुहम्मदाबाद गोहना/मऊ। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का रविवार को दोपहर लगभग 3:00 बजे मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर एसएन दुबे ने औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान 7 चिकित्सक अनुपस्थित मिले। जिस पर मुख्य चिकित्साधिकारी भड़क उठे और उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया। जिसमें महिला चिकित्सक तीन एवं पुरुष चिकित्सक चार अनुपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने लगभग दो घंटे तक अस्पताल का निरीक्षण किया।उन्होंने अस्पताल में पहुंचते ही रजिस्टर मंगाया। जिसमें वैक्सीनेशन, इमरजेंसी चिकित्सकों के रजिस्टर को चेक किया। इसके बाद उन्होंने अस्पताल में बने प्रसव केंद्र का निरीक्षण किया।जिसमें मात्र एक नर्स उपस्थित रही,जो प्रसव केंद्र में कोई कार्य कर रही थी।बाकी वहां पर तैनात महिला चिकित्सक जो परमानेंट है डॉक्टर सरोजिनी बी प्रसाद समेत दो अन्य महिला चिकित्सक नदारद मिली। जिनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। इस दौरान वहां उपस्थित नवागत अधीक्षक डॉ डीके चंद्रा से पूछा कि अस्पताल में कितने चिकित्सकों के लिए आवास की व्यवस्था है।उन्होंने बताया कि कुल 5 चिकित्सक के लिए आवास है।जिसमें मात्र डॉ अजय यादव उपस्थित मिले।डॉक्टर अतुल यादव,डॉक्टर सरोजिनी बी प्रसाद,डॉ संतोष यादव,डॉ आनंद कुमार,अपने अपने आवास से अनुपस्थित मिले।इन डॉक्टरों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने का निर्देश दिया।
इस मौके पर स्वास्थ शिक्षाधिकारी रामकुँवर यादव, फार्मासिस्ट एनके चौधरी, राममूरत यादव, सरोज यादव, कपिलदेव,चंद्रजीत,सर्वेश, अविनाश,रंजू,मोहम्मद नसीम, इकबाल उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *