पुण्य स्मरण

शहीद दिवस के अवसर पर सेनानियों को किया गया याद

रतनपुरा/मऊ। शहीद दिवस के अवसर पर खंड विकास अधिकारी एवं अन्य विकास कर्मियों ने शहीद स्तंभ पर सेनानियों को श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
शहीद दिवस के अवसर पर रतनपुरा विकासखंड परिसर में अवस्थित शहीद स्तंभ की साफ सफाई करके पूरी तरह से उसे चमाचम कर दिया गया था। तथा सेनानियों को श्रद्धा सुमन अर्पित करने के लिए खंड विकास अधिकारी दिवाकर सिंह, रतनपुरा के ग्राम प्रधान जय किशोर गुप्ता तथा ग्राम पंचायत अधिकारी ब्रह्म प्रकाश पाठक ने पुष्पांजलि अर्पित करके शहीदों को नमन किया। शहीद दिवस पर अन्य कर्मियों में अवर अभियंता संतोष कुमार ,सुनील, अजय, बृजेश, गिरीश चंद श्रीवास्तव, अंबिका वर्मा ,अमिताभ श्रीवास्तव भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *