अपना जिला

आलोक कुमार सिंह पुन: बने समाजवादी युवजन सभा यूपी के प्रदेश सचिव

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के अनुमति व प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के निर्देश पर समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गिरी ने मऊ जनपद के पहसा निवासी युवा नेता, पूर्व प्रधान आलोक कुमार सिंह को समाजवादी युवजन सभा का पुन: प्रदेश सचिव बनाया है। उनके मनोनयन से आलोक कुमार सिंह के समर्थकों, शुभचिंतकों, मित्रों व सपा नेताओं में खुशी की लहर है। आलोक सिंह ने पार्टी द्वारा यह जिम्मेदारी मिलने पर कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व से लेकर पार्टी के प्रदेश व सयुस के प्रदेश अध्यक्ष को कोटि-कोटि बधाई, जिन्होंने हम जैसे मामूली किसान के बेटे को पुन: प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी देकर विश्वास किया है। उन्होंने कहा कि वे पार्टी के प्रति पूरी ईमानदारी व निष्ठा से कार्य करते रहे हैं और करते रहेंगे। कहा कि 2022 में उत्तर प्रदेश में पुन: अखिलेश यादव सरकार बनने जा रही है।

कहा कि पुन: जिम्मेदारी मिलने के बाद फेसबुक व्हाट्सएप वह फोन से प्रदेश से लेकर जनपद मऊ व हमारे दोस्त, बड़े भैया लोग व छोटे भाईयों, ग्राम वासियों द्वारा हमको जो प्यार दुलार एवं आशीर्वाद मिला है आजीवन आप सभी सम्मानित लोगों हम ऋणी रहूंगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *