उत्तर प्रदेश

17 सितंबर को GST से संबंधित समस्याओं और सुझाव के साथ UP के वित्त मंत्री से मिलेंगे व्यापारी

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के तत्वावधान में आगामी 17 सितंबर को जीएसटी से संबंधित समस्याओं और उनके सुझाव के साथ उत्तर प्रदेश सरकार की वित्त मंत्री सुरेश खन्ना से ज्ञापन के माध्यम से मुलाकात करेगी। उक्त जानकारी देते हुए मंडल के जिलाध्यक्ष डॉक्टर रामगोपाल गुप्ता ने बताया कि अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल तथा उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल के संयुक्त तत्वावधान में एक प्रतिनिधिमंडल प्रदेश वित्त मंत्री से मिलेगा और उनसे मांग करेगा कि जीएसटी काउंसलिंग की राजधानी में आयोजित होने वाली बैठक में उनकी मांगों पर सकारात्मक विचार किया जाएतथा जी एस टी की जटिलताओ का सरलीकरण किया जाय।
मांगों में मुख्य रूप से डीजल पेट्रोल व अन्य पेट्रोलियम उत्पादों को जीएसटी के दायरे में लाया जाए इसके साथ साथ समाधान योजना के लिए डेढ़ करोड़ की लिमिट को बढ़ाया जाए तथा इस पर लगने वाले 1% टैक्स को घटाकर आधा प्रतिशत किया जाए। डॉ गुप्ता ने बताया कि 19 तारीख तक जीएसटी के रिटर्न को दाखिल करने की छूट दी जाए तथा व्यापारियों के द्वारा उचित बिल दिखा देने पर ब्याज एवं पेनल्टी को समाप्त कर दिया जाए। ऑनलाइन साइट या पोर्टल खराब होने पर व्यापारी को इसका जिम्मेदार ना बनाया जाए तथा प्रदेश में व्यापारियों के ऊपर होने वाली सर्वे एवं छापों पर तत्काल रोक लगाई जाए तथा सर्वे एवं छापों के आड़ में व्यापारियों का शोषण न किया जाए। इस अवसर पर मुख्य रूप से व्यापार मंडल दोहरीघाट शाखा के अध्यक्ष विनय कुमार जायसवाल मोहम्मदाबाद शाखा के अध्यक्ष अंजनी मद्धेशिया रतनपुरा अध्यक्ष दुर्गा जायसवाल के अतिरिक्त सुभाष कनौजिया महातम यादव आनंद गुप्ता अजहर कमाल फैजी अशोक सिंह हाजी अनवर अली कन्हैया जायसवाल हबीबुल्ला टांडवी दिलीप गुप्ता श्याम मद्धेशिया हाजी इफ्तेखार फैयाज अहमद सुनील यादव दिनेश यादव आदि मौजुद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *