रचनाकार

हिन्दी पर्व पर हृदयांगन का कवि सम्मेलन

अखिल भारतीय सुप्रसिद्ध संस्था हृदयांगन मुंबई आगामी रविवार 19 सितंबर 2021 को आयोजित कर रहा है आन लाइन राष्ट्रीय कवि सम्मेलन। हृदयांगन प्रमुख डॉ विधु भूषण त्रिवेदी जी के स्नेहासिक्त आशीष की छत्रछात्रा में सभी सम्मानित कवियों का संगम ।
डाoअलका अरोड़ा कार्यक्रम संयोजक एवं संस्था की उपाध्यक्ष ने प्रेस वार्ता में बताया कि हृदयांगन साहित्यिक एवं सामाजिक पंजीकृत संस्था मुंबई समय समय पर इस तरह राष्ट्रीय स्तर पर विविध कार्यक्रम कर जन मानस में साहित्यिक और सामाजिक चेतना जागृत कर रही है। इस कवि सम्मेलन में मुख्य अतिथि होगे सुप्रसिद्ध श्रीमदभागवत कथा प्रवक्ता एवं मानस मर्मज्ञ श्रीकृष्ण द्विवेदी साहित्यरत्न साहित्याचार्य जो संस्था के संरक्षक भी है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करेगे भूतपूर्व प्रधानाचार्य हौशिला प्रसाद अन्वेषी मुंबई से।
संस्था के अध्यक्ष विधुभूषण विद्यावाचस्पति ने बताया कि इस कविसम्मेलन का संचालन दो सत्रो में किया जायेगा ।।पहले सत्र के संचालन की बागडोर संभालेगी डा0 अलका अरोड़ा देहरादून उत्तराखंड से और दूसरे सत्र का संचालन करेंगे उमेश मिश्र प्रभाकर मुंबई से। अध्यक्ष ने यह भी कहा कि इस कविसम्मेलन में हिन्दी का शंखनाद अपने ओजस्वी स्वर से गुंजायमान करने वाले सभी कवि कवियत्रियों को राष्ट्रभाषा हिन्दी गौरव सम्मान 2021 से सम्मानित किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *