नाजायज चाकू के साथ एक शातिर गिरफ्तार
मऊ। थाना कोपागंज पुलिस द्वारा देखभाल क्षेत्र व चेकिंग के दौरान धवरियासाथ से अब्दुल रहीम पुत्र रिखई नट निवासी धवरियसाथ थाना कोपागंज जनपद मऊ के कब्जे से एक अवैध चाकू बरामद कर गिरफ्तार किया गया। इस सम्बन्ध में उक्त अभियुक्त के विरूद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 434/21 धारा 4/25 आयुद्य अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर चालान न्यायालय किया गया।

