नव निर्वाचित प्रधानों को दी गई एक दिवसीय परिचयात्मक प्रशिक्षण

(पवन कुमार पाण्डेय)
मधुबन । स्थानीय तहसील क्षेत्र अंतर्गत विकास खण्ड फतहपुर मंडाव स्थित 78 ग्राम सभाओं के नव निर्वाचित प्रधानों को ब्लाक सभागार में मंगलवार को दो चरणों में एक दिवसीय परिचयात्मक प्रशिक्षण दिया गया । प्रशिक्षण में पंचायती राज व्यवस्था, ग्राम सभा की बैठक में प्रस्ताव पारित ,निगरानी समिति, ग्राम सभा में साफ सफाई,क्षमता संवर्धन, पंचायती राज व्यवस्था ,ऐतिहासिक पृष्ठभूमि,ग्राम प्रधानों की भूमिका एवं कर्तव्य, ग्राम पंचायत विकास योजना, स्वास्थ्य एवं पोषण में ग्राम पंचायतों की भूमिका, स्वच्छ भारत मिशन, पंचायतों में ई- गवर्नमेंट ई- ग्राम स्वराज ,पंचायत पुरस्कारों की जानकारी एवं वर्तमान समय में संचालित योजनाओं के बारें में विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया ।प्रशिक्षण में ग्राम योजना के तहत विकास के बारें में जानकारी दी गई ।तथा बताया गया कि ग्राम सभा में प्रधानों की अहम भूमिका है ।इस संबंध में राज्य प्रशिक्षक संजय कुमार मिश्र, शेर नारायण सिंह, ज्ञान्ती यादव ,अनामिका त्रिपाठी ने नव निर्वाचित प्रधानों को विभिन्न बिन्दुओं पर प्रशिक्षित कर पंचायतों के विकास की जानकारी दी ।तथा ग्राम पंचायत के दायित्वों का बोध कराया। इस अवसर खण्ड विकास अधिकारी विजय कुमार सिंह,एडीओ पंचायत रमेश कुमार, जितेन्द्र सिंह, उल्लास सिंह, एडीओ आईएसबी रामचन्द्र यादव, शुभम तिवारी, सन्नी मल्ल, सुबाष चौरसिया, प्रेमप्रकाश उर्फ गुड्डू, गौतम गुप्ता, संजय चौहान, गुड्डू, अजय यादव ,सपन कन्नौजिया, अंजर उस्मानी,हरिनारायन अनिल राजभर, राजेश राजभर आदि रहें ।

