सुभाष ठाकुर के कुख्यात गुर्गे मनीष सिंह को मुंबई क्राइम ब्रांच की पुलिस ने किया गिरफ्तार

वाराणसी। अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने रविवार को मुंबई से 50 हजार रुपये के इनामी मनीष कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान लोगों का विरोध का भी सामना करना पड़ा। बाद में असलियत की जानकारी होने पर लोगों को गुस्सा शांत हुआ। मनीष सिंह जंसा थाना क्षेत्र के दीनदासपुर गांव का निवासी व आजीवन कारावास की सजा काट रहे कुख्यात सुभाष ठाकुर का गुर्गा है।
पुलिस के डोजियर के अनुसार उसके खिलाफ मुंबई और महाराष्ट्र में 11 मुकदमे दर्ज हैं। उसका नाम 20 वर्ष पूर्व मुंबई में 30 जून 2001 को फिल्म अभिनेत्री मनीषा कोइराला के सचिव अजीत देवानी की हत्या में सामने आया था।
इस हत्याकांड में कुख्यात बदमाश अबु सलेम और चोलापुर के इमिलिया गांव निवासी दीपक सिंह दीपू का भी नाम सामने आया था। दीपक सिंह दीपू को साल 2009 में बिहार के विक्रमगंज थाना क्षेत्र में एक लूट कर भागते समय बिहार पुलिस ने मार गिराया था। रोहनिया में आढ़ती हरिनाथ पटेल की हत्या में भी उसका नाम आया था। साल 2007 में रथयात्रा पर एक शादी समारोह में शामिल होने आए सैम्स के निदेशक आरके सिंह की हत्या में उसने सुपारी ली थी।
आरके सिंह हत्याकांड में साजिश रचने के आरोपित अशोक तलरेजा पर फायरिंग में भी मनीष आरोपित था। माफिया सुभाष ठाकुर की सरपरस्ती में इसने कई वारदातें की। पुलिस आयुक्त ए. सतीश गणेश ने बताया कि मनीष के पकड़े जाने की कोई आधिकारिक सूचना नहीं है। इसकी जानकारी की जा रही है। उसके आपराधिक इतिहास का भी पता लगाया जा रहा है।