पपीते के पेड़ के विवाद युवती घायल, वाराणसी रेफरल

मुहम्मदाबाद गोहना/ मऊ। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चेरुईडीह निवासी 20 वर्षीय लाली यादव पुत्री लालजी यादव को गत दिवस पपीते के पेड़ के विवाद को लेकर उनके पाटीदारों ने लड़की को मारपीट कर घायल कर दिए थे, जहां पर हालत गंभीर होने पर उसे परिजन प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराए थे, लेकिन कुछ दिनो बाद इसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज हेतु ले गए लेकिन हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने इसे जिला मुख्यालय के लिए रेफरल कर दिया। इस बीच सोमवार को लाली यादव की हालत गंभीर तथा बेहोशी हालत होने पर चिकित्सकों ने इन्हें वाराणसी के लिए रेफर कर दिया है। जो जिंदगी मौत से जूझ रही है।

