रोडवेज की बस में लगी आग, मची अफरा-तफरी

मऊ। सरायलखनसी थाना क्षेत्र के बड़ागावँ इलाके में चलती रोडवेज बस में अचानक आग लगने से यात्रियों में हड़कंप मच गया। आनन फानन में चालक ने बस को रोककर सभी यात्रियों को बाहर निकाला,तब जाकर यात्रियों ने राहत की सांस ली,हालांकि इस घटना में कोई भी यात्री हताहत नहीं है। जानकारी के मुताबिक बलिया डिपो बस मऊ से होकर लखनऊ जा रही थी। डीपो जैसी हो बड़ागांव क्षेत्र में पहुंचा की बस में आग लग गई। बस में आग लगते ही यात्रियों में हड़कंप मच गया। चालक और परिचालक ने सूझ-बूझ दिखाते हुए बस को तत्काल प्रभाव से रोक दिया और सभी यात्रियों को सकुशल बाहर निकाल कर जान बचा लिया।

