पुण्य स्मरण

पू्र्व सांसद स्व. राजकुमार राय की 09वीं पुण्यतिथि मनाई गई

सूरजपुर/ मऊ। विभूति नरायण इण्टर कालेज, सूरजपुर के प्रांगण में जन जन के मसीहा पू्र्व सांसद स्व: राजकुमार राय की 09वीं पुण्यतिथि शुक्रवार को समाजवादी नेताओं एवं प्रखर समाजसेवीयो ने श्रद्धांजलि समारोह में उपस्थित होकर श्रद्धांसुमन अर्पित किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य दिवाकर राय ने कहा कि स्व: राजकुमार राय विलक्षण प्रतिभा के धनी व समाजवाद के मूल स्तंभ थे। वे जाति धर्म से ऊपर उठकर जीवन पर्यन्त गरीब, बेबस, लाचार, दलित व पिछडों के हक व हुकुक लडाई लडते रहे साथ ही स्वर्गीय राजकुमार राय ने इस पिछड़े क्षेत्र में शिक्षा की अलख जगाने में इनकी अहम भूमिका रही। कार्यक्रम के शुभारम्भ में मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य दिवाकर राय व विशिष्ट अतिथि पूर्व प्रधानाचार्य कमलाकांत उपाध्याय ने स्वर्गीय राजकुमार राय व काशी नरेश विभूति नारायण सिंह की आदमकद मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। विद्यालय की छात्राओं ने सास्कृतिक कार्यक्रम कर उपस्थित लोगों का स्वागत किया। कार्यक्रम को प्राचार्य डाक्टर अभय कुमार मिश्र, वीरबहादुर सिंह, पूूर्व जिला पंचायत सदस्य व सपा नेता रामध्यान यादव, केदारनाथ तिवारी ,विजयशंकर यादव आदि वक्ताओं ने स्वर्गीय श्री राय साहब को संघर्षशील, जुझारू, जनप्रिय, सर्व गुण सम्पन्न बताते हुए कहा कि उनके बताए हुए रास्ते पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी।इस अवसर पर सपा लोहिया वाहिनी जिलााध्यक्ष वृजेश राय, धर्मशंकर राय, अरविन्द राय, हरिश्चन्द्र,अजेन्द्र राय, नीरज उपाध्याय,प्रधानाचार्या मीरा राय,विनीता राय, विरजूू पासवान, तेजबहादुर, महावीर यादव, संजय राय,विवेक, कमला कांत उपाध्याय शिव लाल गुप्ता शैलेश, पंकज ,दयाशंकर गुप्ता सहित अनेकों गणमान्य उपस्थित रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता जगरन्नाथ गुप्ता व संचालन पूर्व प्रधानाचार्य गंगाधर राय ने किया। कार्यक्रम के संयोजक व प्रबंधक राकेश कुमार राय व जनार्दन राय ने सभी आगंतुकों का स्वागत व आभार प्रकट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *