अपना जिला

भाजपा की कथनी एवं करनी से जनता त्रस्त : पूर्व विधायक

मऊ। ज़िला कांग्रेस कमेटी एवं शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों, ब्लाक सदस्यों वार्ड अध्यक्षों न्याय पंचायत अध्यक्षों एवं ज़िले के वरिष्ठ कांग्रेसजनों की एक बैठक ज़िला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष इंतेखाब आलम की अध्यक्षता में राजीव गांधी पीजी कालेज के सभागार में सम्पन्न हुई। जिसमे बूथ स्तर पर कांग्रेस संगठन को मजबूत करने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती 2 अक्टूबर को वाराणसी में प्रियंका गांधी सम्भावित रैली को सफल बनाने ज़िले की 3 विधानसभा मधुबन, घोसी, मोहम्मदाबाद गोहना में बूथ अध्यक्ष ग्रामसभा अध्यक्षों को प्रशिक्षण देने के कार्यक्रम को पूर्ण कराने एवं प्रत्येक ग्राम में ग्राम कांग्रेस गठन पर विस्तृत चर्चा की गई।बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष इंतेखाब आलम ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि ग्राम स्तरीय कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने के लिए हर सम्भव प्रयास करें। पूर्व विधायक अमरेश चन्द्र पांडेय ने कहा कि भाजपा की कथनी एवं करनी से जनता त्रस्त है एवं कांग्रेस की तरफ आशा भरी निगाह से देख रही है हमे की आशाओं एवं आकांक्षाओं के अनुसरण कार्य करना होगा।घोसी लोकसभा के पूर्व प्रत्यासी राष्ट्र कुंवर सिंह ने कहा कि बिना कांग्रेस के देश व प्रदेश का विकास सम्भव नही है शहर अध्यक्ष विष्णु प्रकाश कुशवाहा ने कहा कि शहर में कांग्रेस का जनाधार लगातार बढ़ रहा है।अंत मे प्रदेश सचिव डॉ0 जनक कुशवाहा ने कहा कि एक मजबूत संगठन ही विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को जीत दिला सकते है ।इस बैठक में बालकृष्ण चौहान,घनशेयाम सहाय रामजपित पांडेय डॉ0 पीएन सिंह उमाशंकर सिंह राजमंगल यादव धर्मेन्द्र सिंह शीला भारती संजय यादव बनवारी राम अकरम प्रेमियर नन्दकिशोर सिंह रामचन्द्र राय शैलेश शाही एचसी दुर्गेटकर सुरेंद्र राजभर ओमनारायण शर्मा संजय सिंह सोहेल नोमानी खालिद अंसारी शफीक डायमंड छोटे लाल अरविंद राय रामकरण यादव प्रेमचन्द्र चौहान त्रिभुवन भारती ओबैदुल्लाह अंसारी गुड्डू ख्वाजा विनोद राम नज़ीर अहमद स्वामीनाथ रे वीरेंद्र तिवारी ओमप्रकाश ठाकुर रविखण्डेलवाल मनोज गिहार रमन पांडेय रफी अतहर संजय चौहान महेंद्र सोनकर सिकन्दर प्रसाद गौरव कुमार राय तौसीफ इलाही शशिकांत राय प्रहलाद सिंह आफताब अहमद अनिल जायसवाल सम्पत मोर्या सईदुर रहमान मीना भारती वकील अहमद ब्रहम्मा नन्द पांडेय हनशनाथ तिवारी मधुसूधन त्रिपाठी चंद्रभान यादव रामचन्द्र त्रिपाठी महेंद्र गुप्ता वीरेंद्र चौहान मुकेश यादव रत्नेश राह मोहम्मद शाहिद रेयाज अहमद शाहिद फारूकी नेयाज शाही अबुल कलाम शमीम अहमद नगर अध्यक्ष फारूकी शिव प्रसाद यादव अब्दुल अज़ीम अंसारी नरेंद्र कुमार सर्वेस कुमार अजीजुर्रहमान विक्रम चौहान विनय गौतम रमाशंकर चौहान आदि सैकडों लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *