अपना जिला

ग्राम पंचायत चकबरबोझी में ग्रामीण हाट-बाजार की स्थापना हेतु भूमि पूजन

मऊ। उपायुक्त, श्रम एवं रोजगार, मऊ उपेंद्र पाठक की उपस्थिति में जिले के मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक स्थित ग्राम पंचायत चकबरबोझी में ग्रामीण हाट-बाजार की स्थापना हेतु भूमि पूजन किया गया. ग्राम प्रधान नियासा देवी और पंचायत सचिव अजय राय द्वारा विधिवत पूजा-पाठ कर भूमि पूजन का कार्य संपन्न हुआ. उल्लेखनीय है कि गाँवों में रोजगार और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मनरेगा योजना के अंतर्गत उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा हाट बाज़ार योजना पर जोर दिया जा रहा है. इसी के तहत चकबरबोझी में करीब एक एकड़ भूमि पर श हाट बाज़ार का निर्माण किया जाना है. इसके बन जाने से आस-पास के गाँवों के ग्रामीणों को अपने उत्पादों को बेचने और खरीदने के लिए स्थानीय बाजार उपलब्ध हो सकेगा. विदित हो कि प्रस्तावित हाट-बाजार देवकली देवलास स्थित ऐतिहासिक सूर्य मंदिर और सूर्य कुंड के दक्षिण ओर निकट में ही स्थित है. इसके बनने से इस ऐतिहासिक और पौराणिक स्थल पर भी आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ेगी. इस अवसर पर एपीओ अजय पाल सिंह, जेई राजेश यादव, लेखपाल कतवारू यादव, ग्राम पंचायत सदस्य अजय, रामायण, आत्मा, बबलू, संजय चौहान व बाबूराम आदि उपस्थित रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *