अपना जिला

नेहरू युवा केंद्र के तत्वाधान में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई गई

मऊ। नेहरू युवा केंद्र मऊ के तत्वाधान में जिला युवा अधिकारी राशि मिश्रा के निर्देशन में नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की जयंती के अवसर पर निज़ामुद्दीन पुरा स्थित कार्यालय भवन पर नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया साथ ही नेहरु युवा केंद्र मऊ के तत्वावधान में रानीपुर विकासखंड के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक अर्जुन प्रजापति के आयोजकत्व में प्राथमिक विद्यालय पैकौली के प्रांगण में ग्रामीण महिलाओं व नेहरू महिला मंडल के युवतियों के साथ नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जयंती मनाया गया। उक्त कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुनील कुमार ने नेताजी के व्यक्तित्व कृतित्व एवं विचारों को, उनके द्वारा किए गए राष्ट्र के प्रति समर्पण को युवाओं के बीच बहुत ही सरल शब्दों में प्रस्तुत किया। इस अवसर पर साहस साथी चन्दन प्रजापति ने भी नेताजी के कार्यों तथा राष्ट्र के लिए किए गए योगदानो की चर्चा करते हुए कहा कि तुम मुझे खून दो में आजादी दूंगा महज एक नारा न होकर आजादी के दीवानों का मूल मंत्र था । वक्ताओं द्वारा नेहरू युवा केंद्र से संबंधित विभिन्न कार्यक्रमों को जो युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए आयोजित किए जाते हैं उस पर प्रकाश डाला गया। नेहरू महिला मंडल बरवा की अध्यक्ष सोनल चौबे ने भी जयंती के अवसर पर नेता जी द्वारा दिए गए नारा “तुम मुझे खून दो मैं तुझे आजादी दूंगा” कहते हुए अपने युवा मंडल के सदस्यों,महिलाओं को अपने संबोधन से काफी प्रभावित किया गया । कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक अर्जुन प्रजापति ने किया। इस अवसर पर राहुल भारती, प्रतिष्ठा कश्यप, इत्यादि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *