उत्तर प्रदेश

भारतीय खाद्य निगम के 59वें स्थापना दिवस पर हुआ पौधारोपण

प्रयागराज। भारतीय खाद्य निगम मंडल कार्यालय प्रयागराज के तत्वावधान में भारतीय खाद्य निगम खाद्य संग्रह भंडार नैनी प्रयागराज में भारतीय खाद्य निगम का 59 वां स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया इस अवसर पर डिपो परिसर में श्यामसुंदर सिंह पटेल कारगिल युद्ध विजेता एवं वरिष्ठ समाजसेवी मुख्य अथिति द्वारा पौधारोपण का कार्य स्मृति के रूप में किया गया एवं मंडल प्रबंधक जयशंकर शाही द्वारा भारतीय खाद्य निगम के स्थापना से लेकर अब तक के इतिहास की जानकारी दिया खास तौर पर कोरोना महामारी के दौरान हासिल की गई उपलब्धियों की चर्चा की तथा कोरोना कल में दिवंगत कर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित किया वृक्षारोपण के दौरान भारतीय खाद्य निगम मंडल कार्यालय प्रयागराज के प्रबंधक अरविंद, नवीन मेहता एवं अन्य कर्मचारी राजकुमार, श्रीमती श्वेता सिंह, श्रीमती दीपिका ,कुमारी अपूरवा, कुमारी पूजा सिंह, सौरभ प्रवीण, अजय, वैभव आदि बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *