अपना जिला

सादात नगर वासियों ने रेलवे विभाग से मांगा फुट ओवरब्रिज

गाजीपुर। सादात नगर वासियों ने आमजन की सुख सुविधा और जनहित को ध्यान में रखते हुए रेलवे स्टेशन के पूर्वी छोर पर स्थित खेतों में कृषि कार्य करने और उसकी देखभाल करने के साथ स्कूल-कालेजों तक आने-जाने के लिए फुट ओवरब्रिज की मांग को लेकर डीआरएम को संबोधित एक ज्ञापन गुरुवार को सादात आए वाराणसी मंडल के सीनियर डीईएन अनुज वर्मा को सौंपा। नगरवासियों ने रेल प्रबंधक वाराणसी को संबोधित पत्रक में उल्लेख किया है कि निर्माणाधीन ओवरब्रिज को जनहित को ध्यान में रखते हुए इसे बढ़ाकर स्टेशन के बाहर से शुरु किया जाय और इसे प्लेटफार्म दो के रेलवे लाइन के बाहर आवागमन के लिए बनाया जाए‌। नागरिकों ने स्टेशन के ठीक पूरब तरफ स्थित दो बड़े कालेजों में आने जाने वाले हजारों छात्र छात्राओं की सुगमता और सुरक्षा के साथ ही उस पार स्थित किसानों के खेत खलिहान को ध्यान में रखते हुए इसकी जरूरत बताई है। यदि जनहित में ओवरब्रिज को दोनों तरफ से बढ़ा दिया जाय तो लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी। साथ ही जनसुरक्षा की दृष्टि से भी ऐसा आवश्यक है। पत्रक लेते हुए सीनियर डीईएन अनुज वर्मा ने कहा कि वह इस पत्रक को रेल प्रबंधक को सौंप देंगे। इस दौरान सुदामा राम विश्वकर्मा, राजेंद्र प्रसाद, सनी वर्मा, मनीष वर्मा, संतोष सोनी, राजेश, राम उग्र यादव, प्रदीप गुप्ता, शिवकुमार, कैलाश आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *