मऊ! शिक्षा के शिल्पी विजय शंकर यादव का निधन, शोक संवेदनाओं का लगा तांता
मऊ में शिक्षा की क्रांति जगाने वाले, शिक्षा के शिल्पी, अपनी मेहनत और मजबूत इरादों की बदौलत प्राइवेट स्कूल में नौकरी, एलआईसी में अभिकर्ता, किराए के कमरे से लेकर आधा दर्जन से अधिक ऊंची इमारत कई स्थानों में सैकड़ों एकड़ में फैले आजाद हिन्द शिशु निकेतन, लिटिल फ्लावर चिल्ड्रेन स्कूल के संस्थापक विजय शंकर यादव का बुधवार की सुबह 5 बजे निधन हो गया। वे कई दिनों से काफी बीमार चल रहे थे। उनके निधन की सूचना पर सभी उनके निजामुद्दीनपुरा स्थित आवास पंहुच कर उनके पार्थिव शरीर का अंतिम दर्शन कर शोक संवेदना व्यक्त कर रहे हैं। उनका निधन मऊ के समस्त शिक्षा जगत, और लिटिल फ्लावर परिवार के लिए एक काफी दुखद समय है।
स्वर्गीय विजय शंकर यादव का पार्थिव शरीर निज़ामुद्दीनपुरा ब्रांच में लोगों के दर्शनार्थ रखा गया है जहां शोक सभा का आयोजन किया जाएगा। उनका अंतिम संस्कार नगर के ढेकुलिया घाट पे दोपहर 12 बजे किया जाएगा।
प्रार्थना करते है कि ऐसे कठिन समय पे उनके समस्त परिवार को शक्ति मिले और ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें।







