प्रदेश के साथ जनपद में अधिकारी निरंकुश : नसीम अहमद

घोसी। पूर्व विधायक व कांग्रेस नेता नसीम अहमद ने कहा कि प्रदेश के साथ जनपद में अधिकारी निरंकुश हो गए है। बिना सुविधा शुल्क दिए कोई कार्य नहीं हो रहा।इसका जीताजागत उदाहरण घोसी कोतवाली के एक दरोगा का वायरल वीडियो है।जिसमें वह सुविधा शुल्क की मांग कर रहा है।
पूर्वविधायक व कांग्रेस नेता नसीम अहमद घोसी क्षेत्र के अहमदपुरअसना व कुर्थीजाफर पुर में अल्पसंख्यक समुदाय के लोगो की बैठक में बोलते हुए कहा कि महगाई चरम सीमा पर है।गरीब, बुनकर,मजदूर के साथ माध्यम वर्ग महगाई के चलते बहुत परेशान है।बेरोजगारी के चलते युवावर्ग दूसरे प्रान्तों को पलायन कर रही हैं।बुनकरों के बिजली के दाम बढ़ा दिया गया है।लूम बन्द है।उनके सामने रोजीरोटी की समस्या आगयी है।अतिवृष्टि के चलते किसानों की धान आदि फसलें का बहुत नुकसान हुआ है।अभी तक उनको किसी तरफ की आर्थिक सहायता नही मिली है।
इस अवसर पर एचडी दुर्गेडकर, त्रिभुवन भारती, अहसन अंसारी, कारी मुख्तार, मो इरशाद, नूरे आलम,अरमान खान,हाजी मुन्ना आदि रहे।
