अमिताभ बच्चन कोरोना पॉज़िटिव पाए गये
अमिताभ बच्चन के बाद बेटे अभिषेक बच्चन भी नानवती अस्पताल में भर्ती
शनिवार देर शाम उन्हें मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां हुए परीक्षण मे वह कोविड 19 वायरस से संक्रमित पाए गए। अमिताभ बच्चन ने खुद एक ट्वीट के जरिए इसकी पुष्टि की है। अमिताभ बच्चन का स्वास्थ्य पिछले कुछ महीनों से गड़बड़ चल रहा है और चिकित्सकों ने उनके मुंबई से बाहर यात्रा करने पर भी रोक लगाई हुई है।
अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) का कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव आते ही सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया है. सभी सितारे उनके जल्दी ठीक होने की दुआ कर रहे हैं

