अपना जिलाखास-मेहमान

हमारे गौरव : मऊ के अमीत कुमार व यशवन्त बने पीसीएस अधिकारी

दोहरीघाट/मऊ। विकास खण्ड क्षेत्र के दो युवाओं ने एक साथ पीसीएस 2016 की परीक्षा में नाम रोशन कर युवाओं को नई रोशनी देने का काम किया है। दोनों युवाओं की सफलता पर क्षेत्रवासी, शुभचिंतक एवं दोस्त मित्र सभी गदगद हैं। शुभचिंतकों ने दोनों युवाओं को फोन करके बधाई दी। दोहरीघाट ब्लाक क्षेत्र के गांव सड़ासो निवासी अमित कुमार गोंड़ पुत्र अनिल कुमार गोड़ ने नायब तहसीलदार के पद पर चयनित होकर नाम रोशन किया है।दूूूसरी ओर ग्राम ठाकुरगांव निवासी यशवंत मौर्य पुत्र रामधारी राम मौर्या का जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी के पद पर चयन होकर जनपद का नाम रोशन किया है। मेधावियों के इस सफलता पर उनके घर बधाई देने वालों का तांंता लगा हुआ है। उधर गोंंठा की साहित्य परिषद ने युवाओं को बधाई देते हुए उन्हें आगामी आल इंडिया कवि सम्मेलन व प्रतिभा सम्मान समारोह में सम्मानित करने का निर्णय लिया है ।

                        अमित कुमार गोड़
मेधावी अमित कुमार गोड़ के पिता अनिल कुमार गोड़ पेशे से काशी गोमती क्षेत्रिय ग्रामीण बैंक में प्रबंधक के पद पर कार्यरत है उन्होंने बताया कि मेरा पुत्र शुरू से ही होनहार छात्र रहा है तथा सभी परिक्षा प्रथम श्रेणी में पास किया हाई स्कूल व इण्टर की परिक्षा कस्बे के स्व कल्पू यादव इण्टर कालेज दोहरीघाट से 2005 व2007 में प्रथम श्रेणी में पास हुआ तथा इसके बाद गाजियाबाद से बी टेक करने के बाद युपीसीएल में असिस्टेंट इंजीनियर के पद पर वाराणसी में कार्यरत है मेधावी की माँ इस सफलता से फुले नही समा रही है।

यशवन्त मौर्या

वही दुसरी तरफ मेधावी यशवन्त मौर्या के पिता सेना से रिटायर रामधारी राम मौर्या ने बताया कि मेरा बेटा 1997 ,99 में विक्ट्री इण्टर कालेज दोहरीघाट से दसवीं व बारहवीं की परीक्षा प्रथम श्रेणी में पास कर इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीए तथा शिब्ली कालेज आजमगढ़ से बीएड प्रथम श्रेणी में पास कर वर्तमान में इण्टर कालेज बढ़नी में अध्यापक के पद पर कार्यरत है होनहार की इस सफलता से माता कलावती देवी भाई सोनू मौर्य रविकेश मौर्य के ख़ुशी का ठिकाना नहीं रहा मेधावियो ने अपनी पुरी सफलता का श्रेय अपनेमाता पिता व भाई को देते हुए कहा कि परिजन ही हमारे प्रेरणाश्रोत रहे हैं वही मेधावियो के घर बधाइयो का ताता लगा हुआ है परिजन भी लोगों का मुंह मिठा कर अपने खुशी का इजहार कर रहे है।साहित्य परिषद गोठा के अध्यक्ष झारखण्डेय राय ने कहा कि यह बड़ी ही प्रसन्नता का विषय है कि क्षेत्र की दो प्रतिभाओं का चयन पीसीएस की परिक्षा में हुआ मै उनके उज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगामी 27 अप्रेल को होने वाले आल इंडिया कवि सम्मेलन व प्रतिभा सम्मान समारोह में सम्मानित करने का परिषद द्वारा निर्णय लिया है। बधाई देने वालों में परिषद के उपाध्यक्ष रमेश राय अजीत राय पूर्व प्रधान विजेन्द्र राय विपिन राय वीरेन्द्र उपाध्याय ग्राम प्रधान श्री धर राय सुधाकर राय विनय राय राय श्याम सुन्दर मौर्य जयकृष्ण राय सुधाकर राय विजय नारायण राय समेत आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *