अपना जिला

किसान दिवस, शिक्षक दिवस के तर्ज पर व्यापारी दिवस घोषित करने मांग

मऊ। किसान दिवस, शिक्षक दिवस, महिला दिवस के तर्ज पर व्यापारियों के हितों के लिए 3 सितंबर को व्यापारी दिवस घोषित किया जाए। व्यापारियों के हितों के लिए व्यापारियों के मान और सम्मान के लिए अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल सदैव कृत संकल्पित रहता है। उक्त उद्बोधन है अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष डॉ. रामगोपाल गुप्ता के वे सोमवार को नगर के ख्वाजाजहां पुर स्थित आनंद सभागार में व्यापारी दिवस के अवसर पर आयोजित व्यापारी सम्मान समारोह के अवसर पर अपना विचार व्यक्त कर रहे थे।

इसके पूर्व मिर्जाहादीपुरा चौक से व्यापारियों का जत्था दुपहिया वाहन द्वारा नारेबाजी करते हुए जुलूस बनाकर निकला। जुलूस में व्यापार मंडल जिंदाबाद, व्यापारी एकता जिंदाबाद तथा 3 सितंबर को सितंबर को व्यापारी दिवस लागू करो लागू करो की मांग के नारे लगाए जा रहे थे। पूरे नगर की परिक्रमा करने के पश्चात जुलूस कार्यक्रम स्थल पर पहुंचा और वहां जाकर की सम्मान समारोह के रूप में परिवर्तित हो गया। इस अवसर पर व्यापारियों ने नगर चेयरमैन मोहम्मद तय्यब पालकी, वाणिज्य कर के डिप्टी कमिश्नर रामानुज मिश्र, स्वर्णकार व्यवसाई संघ के प्रमुख विजय सर्राफ तथा धागा व्यवसाई हाजी अमीर हसन गिरहस्त व राकेश श्रीवास्तव सीए तथा मकबूल अहमद टिंबर मर्चेंट तथा मुहम्मदाबाद से आए हुए वरिष्ठ व्यापारी धर्मदेव मद्धेशिया तथा सीमेंट व्यवसाई सुरेंद्र कुमार गुप्ता को अंगवस्त्रम तथा प्रतीक चिन्ह देकर और माला पहनाकर के सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर सम्मान समारोह पर मुख्य अतिथि तय्यब पालकी ने कहा की व्यापारी समाज ही सर्व समाज को पोषित करता है इसलिए व्यापारी सम्मान को व्यापारी समाज को सर्वोच्च सम्मान प्राप्त करने का है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *