‘ये है गाजियाबाद की अच्छी पुलिस’
उत्तर प्रदेश पुलिस आपकी सेवा में सदैव तत्पर ‘का उदाहरण आज मोहन नगर ग़ाज़ियाबाद में देखने को मिला जहां…ग़ाज़ियाबाद की ट्रैफिक पुलिस ने बखूबी अपनी ड्यूटी निभाई…
आप तस्वीरों में देख सकते हैं…किस तरह से ये ट्रैफिक पुलिस वाला बीड़ सड़क पर खराब हुए एक टेम्पो को धक्का देकर किनारे कर रहा है….ताकि बीच सड़क पर जाम ना लग सके…ये तस्वीर एक राहगीर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट की है…और इन तस्वीरों के साथ उन्होंने यूपी पुलिस की तारीफ करते हुए ये लिखा है….
‘उत्तर प्रदेश पुलिस आपकी सेवा में सदैव तत्पर ‘का उदाहरण आज मोहन नगर ग़ाज़ियाबाद में जब देखने को मिला जब एक टेम्पो बीच सड़क पर खराब हो गया परन्तु जब जाम की स्थिति आने को हुई तो स्वयं वहां तैनात पुलिसकर्मी ने उसे धक्का लगवाकर किनारे कराया’

