ABVP में सिर्फ राष्ट्र निर्माण की बातें सीखी और सिखाई जाती है इसे और विस्तृत करने की जरूरत : राजीव नयन
मऊ। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 66वें राष्ट्रीय अधिवेशन इस वर्ष कोरोना काल को देखते हुए अपने अपने जिले अधिवेशन केंद्र पर ऑनलाइन अधिवेशन हुआ। जिसमें मऊ जिले का अधिवेशन नगर के डीसीएसके पीजी कॉलेज मऊ में संपन्न हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि आरएसएस के जिला प्रचारक राजीव नयन थे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद युवाओं की ऐसी टोली है जिसमें सिर्फ और सिर्फ राष्ट्र निर्माण के बातें सीखी और सिखाई जाती है इस टोली को और विस्तृत करने की जरूरत है। ताकि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की टीम का युवा घर-घर में पहुंचकर एक अच्छे भारत के निर्माण में अपना योगदान दे सकें। विशिष्ट अतिथि एबीवीपी के गोरक्ष प्रांत के प्रांत सहमंत्री प्रशांत राय ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अपने कार्यों के प्रति पूरे देश में जानी जाती है संगठन न सिर्फ एक युवा को सशक्त और मजबूत बनाता है बल्कि उसे राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पित बनाता है। इसके पूर्व अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 66वीं राष्ट्रीय अधिवेशन का उद्बोधन नागपुर से संगठन के राष्ट्रीय नेतृत्व भैय्या जी के द्वारा जूम एप के माध्यम से किया गया जिसमें राष्ट्रीय नेतृत्व ने पूरे देश में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के युवाओं को अपने विचारों से अवगत कराया तथा उन्हें राष्ट्र के प्रति उनकी जिम्मेदारी का बोध कराते हुए उन्हें संगठन को और मजबूत बनाने का बल दिया।

इस अवसर पर अतिथियों ने युवाओं के प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानंद जी एवं विद्या की देवी माता सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीपप्रज्वलित कर जिला केंद्र पर राष्ट्रीय अधिवेशन प्रारम्भ किया गया। जिसमें जिले के सभी विचार परिवार के लोग एवं मऊ नगर के सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर श्रीमती मीना अग्रवाल, श्रीमती नुपूर अग्रवाल, श्रीमती नीलम सर्राफ, सुनील कुमार दूबे सोनू, विशाल पाण्डेय,

