अपना जिला

कुमारी महिमा सेठ बनी वाराणसी जिले की शैक्षिक प्रकोष्ठ की जिला सह प्रवक्ता

वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में अपनी सामाजिकता की परचम लहराने वाली वीरांगना विदुषी वक्ता व सैकडों से ज्यादा युवतियों के साथ सदैैव महिला हित के लिए संघर्ष करने वाली वाराणसी जनपद के राधा कृष्ण मंदिर , घासीटोला वाराणस की कुमारी महिमा को निर्भया सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सतीश मिश्रा बाबा ने सेना की राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर पुष्पा सेठ की संस्तुति पर कुमारी महिमा सेठ को वाराणसी जिले के शैक्षिक प्रकोष्ठ का जिला सह प्रवक्ता नियुक्त किया है।

श्री बाबा ने बताया कि महिमा वाकपटुता , निर्भीकता , सरलता , सहजता की प्रतिमूर्ति है। बताया कि महिमा को सेना का देश की सबसे कम उम्र की पदाधिकारी बनने का गौरव भी है।

                             पूनम सिंंह             

इनके अलावा शिक्षक दिवस के पावन अवसर पर मऊ जनपद की ग्राम हरपुर, पोस्ट बगली पिंजरा निवासिनी, इण्टरमीडिएट कालेज की प्रधानाचार्या व मऊ जिले की निर्भया सेना की जिला प्रभारी पूनम सिंह को निर्भया सेना के बलिया जिले का जिला प्रभारी नियुक्त किया है। उन्होंने आशा व्यक्त किया है कि पूनम सिंह बलिया जनपद में सेना को मजबूत करने के लिए कार्य में और गति लाएंगी।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *