अपना जिला

करेंट की चपेट में आने से मां सहित मासूम बच्ची की मौत

बिल्थरारोड / बलिया। उभांव थाना क्षेत्र के भगवानपुर (सोनाडीह) गांव में पंखे में  प्रवाहित हो रही विद्युत करेंट की चपेट में आकर एक महिला वर्ग उसकी 5 वर्षीय मासूम बच्चीझु लस गयी। बहुत व पोती को बचाने पहुंची सास भी करेंट के झटके से गंभीर रूप से घायल हो गयी। सभी घायलों को ग्रामीणों की मदद से सीएचसी सीयर पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने मां बेटी को मृत घोषित कर दिया। उनकी मौत का समाचार सुनकर पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गयी। पुलिस ने अस्पताल पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए अपने कब्जे में ले लिया।

घटना के सम्बन्ध में बताया जाता है कि भगवानपुर निवासिनी अमरावती देवी 30 वर्ष पत्नी बेचन चौहान रविवार की दोपहर में अपने घर में बिस्तर पर लेटी हुई
थी। उसके पास ही उसकी 5 वर्षीय बच्ची अंशू भी सोई हुई थी। इसी बीच अचानक कमरे में चल रहा फर्राटा पंखा नीचे गिर पड़ा। इस दौरान पंखे को उठाने गयी अमरावती
देवी उसमें प्रवाहित हो रहे करेंट की चपेट में आ गयी। इसी बीच अंश की भी आंख खुल गयी तथा वह भी अपने मां के पास पहुंच गयी तथा वह भी करेंट की चपेट में आ गयी। उनकी चीख पुकार सुनकर उन्हे बचाने पहुंची महिला की सास सुशीला देवी 65 वर्ष पत्नी रघुनंदन चौहान भी करेंट के झटके से दूर जा गिरी तथा घायल हो गयी।


इतने समय में आसपास के लोग भी वहां पहुंच गये तथा किसी तरह लाईट का कनेक्शन काटकर तीनो घायलों को सीएचसी सीयर ले गये जहां चिकित्सकों ने मां-बेटी को मृत घोषित कर दिया वहीं सुशीला देवी का इलाज शुरू कर दिया। जानकारी दी गयी कि मृतका के पति बेचन दुबई में नौकरी करते हैं तथा घटना के समय भी वे विदेश में ही थे। मृतका अपने पीछे एक 8 वर्षीय बेटी छोड़ गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *