अमृत पब्लिक स्कूल में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया
मऊ। नगर के अमृत पब्लिक स्कूल में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से शनिवार को छात्र-छात्राओं ने मनाया। विद्यालय में श्रीकृष्ण की लीलाओं की धूम रही। स्कूलों में रंगारंग और सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ डांडिया प्रतियोगिता आयोजित की गयी।
बाल-गोपाल राधा-श्रीकृष्ण, बलराम और सुदामा की पोशाक पहनकर स्कूल पहुंचे। कान्हा बने छात्र ने दही-हांडी तोड़ जश्न मनाया।
विद्यालय की प्रधानाचार्या डा. माया सिंह ने कहा की कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार आनंद¸ सांप्रदायिक सदभाव और अनेकता में एकता का त्यौहार है ।हमें श्री कृष्ण द्वारा बताये गए गीता उपदेश को अपने जीवन में उद्घृत करना चाहिए। अंत में विद्यालय के प्रबंधक ने विद्यालय परिवार को जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं दी।

