अपना जिला

बलिया पुलिस ने बिहार जा रही 342 पेटी शराब पकड़ी, 01 लाख नगदी सहित 04 गिरफ्तार

बिल्थरारोड/ बलिया। उभांव थाना क्षेत्र के तुर्तीपार तिराहे के पास पुलिस ने मंगलवार की मध्य रात में वाहन चेकिंग के दौरान एक डीसीएम में लाद कर बिहार ले जायी जा रही 342 पेटी अंग्रेजी शराब पकड़ने में कामयाब रही है। पुलिस ने इस के साथ चार शराब तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से 1 लाख 2 हजार 2 सौ रूपये के अलावा 4 मोबाइल, एक बाइक भी बरामद करे का दावा किया है। पुलिस ने गिरफ्तार किये गये आरोपियों को भादवि की धारा 419, 420, 467, 468, 471 व आबकारी अधिनियम की धारा के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
शराब बरामदगी के सम्बन्ध में उभांव एसएचओ राजेश कुमार सिंह ने बताया कि एसपी के निर्देश पर मंगलवारध् बुधवार की मध्यरात के बाद तुर्तीपार तिराहे पर अपराध पर अंकुश हेतु वह मय पुलिस दल के साथ वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबीर की सहायता से उधर से शराब का खेप बिहार ले जाये जाने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही पुलिस चौकन्ना हो गयी। इसी दौरान नगरा की तरफ से एक डीसीएम वाहन एचआर 63 ए 9420 आती दीखी । पहले से ही एलर्ट पुलिस ने वाहन को रोककर जब उसकी जांच की तो उसमें से 342 पेटी रायल स्टैग ब्राण्ड की अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पुलिस ने शराब सहित डीसीएम वाहन व एक बाइक पैशन प्रो बीआर 03 एक्स 9040 को जब्त करते हुए उसके साथ 4 शराब तस्कर फुरकान पुत्र रियाज हसन निवासी माधोपुर थाना ननौता जिला सहारनपुर, रितेश कुमार पुत्र अखिलेश राय निवासी डिहरी थाना धनगापी जिला आरा भोजपुर बिहार, पंकज कुमार सिंह पुत्र शत्रुधन सिंह निवासी व थाना उदवन्त नगर जिला आरा बिहार व संतोष सिंह पुत्र फौजी निवासी ज्योतिसर थाना कुरूक्षेत्र जिला कुरूक्षेत्र हरियाणा को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि इनमें आरोपियों के पास से मिले 4 मोबाइल, 1 लाख 2 हजार 2 सौ रूपये, फर्जी बिल्टी एवं इनवाइस बिल भी जब्त कर लिया गया। जानकारी दी कि शराब तस्करों द्वारा पहले से ही शराब बिहार भेजने का कार्य जारी था। उनके पास से बरामद रूपये पिछली बार शराब तस्करी से हुए मुनाफे के बताए गए । बताया कि शराब तस्करी में कोई बाधा न आये इसके लिए एक आरोपी बाइक से आगे चलते हुए उन्हे पुलिस की चेकिंग आदि की जानकारी देता था। कहा कि मुखबीर से इसकी जानकारी पुलिस को लग चुकी थी तथा देर रात उनके यहां से गुजरते ही उन्हे दबोच लिया गया। शराब बरामदगी व आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली टीम में उभांव एसएचओ के अलावा एसएसआई राजकुमार सिंह, आरक्षी दुर्गेश सिंह, अभिषेक सिंह, प्रशान्त सिंह, नीलमणि सिंह, दीनानाथ यादव व राजेश कुमार शामिल थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *