ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
रतनपुरा/ मऊ। मंगलवार की देर रात्रि एक युवक की ट्रेन से कटने से मौत हो गई, हलधरपुर थाना क्षेत्र के खोहीया गांव निवासी महेंद्र राजभर 45 वर्ष पुत्र विनय राजभर की मंगलवार की देर रात्रि डाउन सरजू जमुना एक्सप्रेस 4650 लगभग 10:00 बजे रतनपुरा स्टेशन से गुजर रही थी उसी समय उक्त युवक स्टेशन से कुछ ही दूरी पर पूर्वी दिशा में उक्त ट्रेन की चपेट में आ गया और उसका सर धड़ से अलग हो गया। इस हादसे के बाद ट्रेन रुकी और जीआरपी बलिया को इस संबंध में सूचित किया गया देर रात्रि जीआरपी बलिया के सिपाही पहुंचे और ट्रक से उक्त युवक का शव स्टेशन पर ले गए जहां से प्रातः लगभग 5:00 बजे उत्सर्ग एक्सप्रेस ट्रेन से जीआरपी के सिपाही शव को बलिया ले गए। सूचना पर स्थानीय चौकी प्रभारी सच्चिदानंद यादव भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने स्थिति का जायजा लिया जानकारी होने पर परिजन भी बलिया पहुंचे और जीआरपी थाना अध्यक्ष सुभाष यादव ने पोस्टमार्टम के बाद उक्त युवक का शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया। मृत युवक मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का पेट पालता था परिवार में उसकी पत्नी दो बच्चे यह किसी के समझ में नहीं आ रहा । दुर्गा मंदिर के ठीक सामने इस हादसे की खबर से संपूर्ण गांव में मातम का माहौल है और परिजनों पर तो मानो वज्र पात हो गया है। एवं बच्चियां इस हादसे की सूचना से परिवार काफी मर्माहत है आखिर यह हादसा क्यों और कैसे हुआ।

