जौनपुर में मनचलों की खैर नहीं
मनचलों से युवतियों को सुरक्षित रखने के लिए जौनपुर की पुलिस ने सराहनीय पहल की है…
जनपद में एंटी रोमियो टीम द्वारा स्कूल/कॉलेज,बाजार एवं पार्क आदि स्थलों पर चेकिंग की गई…इस दौरान टीम ने छात्राओं/महिलाओं/बालिकाओं को एंटी रोमियों स्क्वायड के साथ-साथ उ0प्र0 पुलिस द्वारा महिला सुरक्षा सम्बन्धित चलाये जा रहें विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी गयी.
एंटी रोमियो टीम द्वारा चलाये जा रहे इस अभियान से युवतियों में खुशी का माहौल है…वो पुलिस के इस पहल से काफी सुरक्षित महसूस कर रही हैं


