अपना जिला

नपा अध्यक्ष पालकी की नगरवासियों से अपील, निर्धारित स्थानों पर ही डालें कूड़ा

मऊ। नगर पालिका क्षेत्र स्थित वार्ड नं0 14 हकीकतपुरा (भटकुँआपट्टी) में फैयाज के मकान से अनवार टेलर, इब्राहीम प्राथमिक पाठशाला, इजहार के मकान तक लगभग 16.68 लाख रूपये की लागत से निर्मित होने वाले नाली, पटिया, सी0सी0 इण्टरलाकिंग कार्याें का लोकार्पण पालिकाध्यक्ष मु0 तय्यब पालकी के हाथों आज सम्पन्न हो गया। इस अवसर पर वार्ड सभासद कमरुलइस्लाम ने चेयरमैन का माला पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि हमारा क्षेत्र नई बस्तियों की श्रेणी में आता है जो नगर के विकास की मुख्य धारा से अभी भी पूरी तरह जुट नहीं पाया है जिसके कारण यहां के निवासियों को कई प्रकार की समस्याओं का सामना है। यह समस्यायें बरसात के दिनों में और कष्टदायक बन जाती हैं। श्री इस्लाम ने बताया कि पालिकाध्यक्ष का ध्यान हमारी समस्याओं के त्वरित निदान पर केन्द्रित है जिसके लिये हम उनके आभारी हैं।
लोकार्पण के इस अवसर पर लोगों को सम्बोधित करते हुये पालिकाध्यक्ष मु0 तय्यब पालकी ने नगर वासियों से अपनी प्रतिबद्धता साझा करते हुये कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत नगर में प्रत्येक घरों में शौचालय की उपलब्धता के साथ ही पूरे नगर को साफ एवं स्वच्छ बनाये रखने में नगर वासियों से भी हमें सहयोग की अपेक्षा है। उन्होंने अपील करते हुये कहा कि हर व्यक्ति अपने स्तर से नगर की सफाई में अपना पूर्ण योगदान दे। यह भी कहा है कि पालिका ने जगह जगह कूड़े दान की व्यवस्था किया है। आप अपने घरों का कूड़ा समय से उन्हीं कूड़ेदानों में डाल दिया करें। हमारे सफाई कर्मी प्रति दिन प्रतः आपके घरों से कूड़ा एकत्र करने हेतु पहुँचते हैं, जब वे पहँुचें तो आप उन्हें अपने घरों का कूड़ा देदें। एक बार पालिका द्वारा कूड़ा उठा लिये जाने के बाद पूरे दिन इधर उधर कूड़ा न फेकें। श्री पालकी ने कहा कि नगर के मार्गाें और रास्तों पर किसी भी प्रकार की निर्माण सामग्री रख कर न बेचें क्यों कि इससे आवागमन बाधित होता है और लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ता है। इसके चलते दुर्घटनायें भी घट जाया करती हैं। इस लिये किसी भी प्रकार की निर्माण सामग्री जो रास्तों एवं मार्गों में पड़ी हो उसे तत्काल अपने स्तर से हटालें। नहीं हटाने पर पालिका सम्बन्धित के विरूद्ध दण्डात्मक कार्यवाही करेगी। उन्होंने कहा कि जिनके द्वारा पानी के अवैध कनेक्शन लिये गये हैं वे भी अविलम्ब उसे वैध करा लें व नालियों से हो कर गुजरने वाली पाइप लाइनों को ऊपर करालें।
इस अवसर पर मुख्य रूप से वार्ड सभासद कमरुल इस्लाम, मोलवी अब्दुस्सत्तार, मोलवी सलीम, मु0 हारून, शकील अहमद, शुक्रुल्लाह, राशिद, अफजाल अहमद, मु0 नासिर, नौशाद मेट्रो, हाफिज अजीमुद्दीन, मु0 मुस्तफा आदि के इलावा बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *