चर्चा में

अटल जी के दशवां पर जिलाध्यक्ष सहित कई ने मुण्डन कराकर दी श्रद्धांजलि

मऊ। पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी के दशगात्र के अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गविजय राय के साथ ही तमाम कार्यकर्ताओं ने अटलघाट मऊ पर अपने बालों का मुण्डन करवाकर अटल जी को अपनी श्रद्धान्जलि अर्पित की तथा कहा कि, अटल जी की पुण्य स्मृति में दिनाँक 28-8-2018 दिन मंगलवार को जनपद मुख्यालय के भाजपा कार्यालय पर शान्ति यज्ञ एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।


उक्त कार्यक्रम के सम्बंध में जिलाध्यक्ष ने बताया कि, अटल जी के स्मृति में जनपद कार्यालय पर दिन में 12 बजे हवन पूजन का कार्यक्रम सम्पन्न होगा,जिसमे सभी कार्यकर्ता सम्मलित होंगे। इसके उपरान्त अपरान्ह 4 बजे से भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा विशाल  भंडारे का आयोजन किया जाएगा जिसमे जनपद के हर वर्ग तथा हर क्षेत्र के लोग आमंत्रित हैं।

दशगात्र पर मुण्डन कराने वालों में मुख्य रूप से अखिलेश राजभर, भारत भीम जनार्दन चौहान, धनंजय सिंह,संतोष राय प्रमुख रहे।
इस अवसर पर संतोष सिंह, आनंद प्रताप सिंह, प्रवीण गुप्त, अजय सिंह,कृष्ण कान्त राय, प्रवीण कृष्ण अग्रवाल, प्रमोद साहनी, राकेश मिश्रा, अजित राय,जयनिल विरान्त सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *