अपना जिला

ब्लाक प्रमुख राजू राय ने छेड़ा अभियान, एक लाख पौधरोपण करने का लक्ष्य

दोहरीघाट। पर्यावरण को बचाने के उद्देश्य व दोहरीघाट विकास खण्ड के गांव-गांव में एक लाख पौधा लगाने का लक्ष्य लेकर ब्लाक प्रमुख प्रदीप कुमार राय राजू राय ने पौधारोपण अभियान की एक मुहिम चला रखी है। तथा यह लक्ष्य बना रखा है कि कम से कम दोहरीघाट ब्लाक क्षेत्र में एक लाख पौधारोपण कर एक मिसाल कायम किया जाय। इसके लिये क्षेत्र के सभी बीडीसी सदस्यों व ग्राम प्रधानों को भी ज्यादा से ज्यादा पौधारोपण करने के कहा है तथा खुद गांव गांव जाकर पौधारोपण कर रहें हैं।
सियरही गांव में सेकड़ों पौधों का रोपण करते हुए कहा कि अपने क्षेत्र में हरित क्रांति लानी है ताकि दोहरीघाट को लोग हरी दोहरीघाट के नाम से जानें हर विद्यालय हर पंचायत भवनों पर पौधारोपण किया जाय नहीं तो भीषण परेशानी झेलनी पड़ सकती है। आज के आधुनिक दौड़ लोग ज्यादा सुविधाभोगी हो गये उन्हें प्रकृति की हवा नही मिल रही घर के अन्दर ही एसी कमरों मे रहना मजबूरी हो गयी है। जिससे स्वास्थ्य पर काफी असर पड़ रहा है ।अब न उन्हें पीपल बरगद नीम की छाँव मिल रही है नहीं ठण्डी हवा जिसके जिम्मेदार हम खुद है। अगर स्वास्थ्य को सुन्दर बनाना है तो हमें बृक्ष लगाना है। आइये आज से हम संकल्प लें कि हरी दोहरी हरा मऊ का नारा देते हुए पौधारोपण करेगे तथा अपने गांव व क्षेत्र को प्रदूषण से मुक्त करते हुए पर्यावरण को बढ़ावा देने के क्षेत्र में काम करेंगे ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मनोज कुमार राय ने कहा कि प्रमुख जी के नारों को आत्मसात करते हुए हम अपने गांव को हरा भरा बनायेंगे उनके साथ प्रमुख प्रतिनिधि संवाद राय छागुर राय सुरेश राय सुजीत कुमार राय कल्पनाथ राय बब्बन चौधरी समेत आदि गांववासी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *