खास-मेहमान

करिए सैल्यूट अपने शहर के सलीम को…

(आनन्द कुमार)

चलो कुछ करते हैं, कुछ सपने बुनते हैं। रहे चाहे जहां भी नाम रोशन अपने शहर का करते हैं। जी हां और ऐसे ही अपने शहर मऊ का नाम रोशन कर रहे हैं डॉ सलीम। जो एमबीबीएस की पढ़ाई के बाद एमडी कर रहे हैं। पढ़ाई के साथ-साथ कुछ अलग करने का जज्बा पाल देश में अपने जुनून की बदौलत मऊ की पहचान बना रहे मऊ के डा. सलीम के ऊपर मऊ को नाज़ है।

डॉ सलीम के कार्यों पर दैनिक जागरण अलीगढ़ के पत्रकार विनोद भारती ने स्वतंत्रता के सारथी स्वास्थ्य का अधिकार कॉलम में “सलीम की सोच से संवर रही सेहत” हेडिंग से बाइलाइन खबर छापी है। दैनिक जागरण अखबार व उसके रिपोर्टर विनोद भारती बधाई के पात्र हैं जो उन्होंने मऊ के युवा के सोच को अखबार में जगह देकर मऊ के हर एक अवाम को गौरवांवित किया है। खुद पढ़िए अखबार की कतरन को और करिए सैल्यूट अपने सलीम को…

One thought on “करिए सैल्यूट अपने शहर के सलीम को…

  • Sachin Mishra

    सैलूट है ऐसे महान व्यजतित्व को ,जिससे अपने जिले का नाम रोशन हुआ है।

    Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *