अपना जिला

प्राथमिक विद्यालय रैनी में विद्यार्थियों को कराया गया योग का अभ्यास

मऊ। पतंजलि युवा भारत द्वारा एक दिवसीय निशुल्क विद्यालयीन योग शिविर में बुधवार को प्रातः 8 बजे से 9 बजे तक युवा भारत कॉलेज प्रभारी राजन वैदिक नें सदर तहसील अंतर्गत के रैनी गाँव के प्राथमिक विद्यालय के 112 विद्यार्थियों को योग का अभ्यास कराया। राजन वैदिक नें बच्चों को बताया कि योग का अर्थ जुड़ना या मिलना होता है योग से हमारे मन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। राजन वैदिक नें बच्चों को एक साथ ताड़ासन, वृक्षासन के बाद भ्रामरी प्राणायाम आदि का अभ्यास कराया। योगाचार्य राजन वैदिक नें बच्चों को बताया कि ताड़ासन से बच्चों की हाईट और आई साईट दोनों बढ़ती है और वृक्षासन व भ्रामरि प्राणायाम के नियमित अभ्यास से हमारी याद करने की क्षमता में वृद्धि होती है और मन की एकाग्रता बढ़ती है इसलिए बच्चों को इनका अभ्यास अवश्य ही करना चाहिए। राजन वैदिक ने कहा कि यदि योग का अभ्यास प्रतिदिन सुबह 20 मिनट किया जाए तो हमारा जीवन स्वस्थ और खुशहाल रहेगा। योग शिविर का समापन कल्यानमंत्र के बाद बच्चों द्वारा करो योग, रहो निरोग के नारे के साथ हुआ। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य गणेश दास राय, माधव प्रकाश पाण्डेय, सहायक अध्यापक शालिनी यादव, पवन कुमार चौहान के अलावा सौ से अधिक बच्चे उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *