समेकित बाल संरक्षण योजना के अंतर्गत जिला बाल संरक्षण समिति एवं बाल कल्याण समिति की त्रैमासिक समीक्षा बैठक सम्पन्न
मऊ। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी प्रकाश बिन्दु की अध्यक्षता में जिला प्रोबेशन अधिकारी की तरफ से समेकित बाल संरक्षण योजना के अंतर्गत जिला बाल संरक्षण समिति एवं बाल कल्याण समिति की त्रैमासिक समीक्षा की बैठक रविवार की देर सायं की गई। जिसमें किशोर न्याय (बालकों की देखरेख एवं संरक्षण ) अधिनियम 2015 एवं आदर्श नियम 2016 के द्वारा बच्चों के सर्वोत्तम हितों पर विशेष रूप से चर्चा किया गया। जिलाधिकारी प्रकाश बिन्दु द्वारा पुलिस विभाग को निर्देशित किया गया कि देखरेख एवं संरक्षण से तात्पर्य ऐसी आवश्यकता वाले बच्चे 0 से 18 वर्ष की श्रेणी में आते हैं, जैसे भूले भटके लावारिस परित्यक्त एवं अनाथ बच्चे, शारीरिक मानसिक भावनात्मक रूप से प्रताड़ित बच्चे, यौन शोषण से पीड़ित बच्चे, भीख मांगने वाले एवं घुमंतू बच्चे , खरीदी एवं भेजे हुए बच्चे, कारागार में निरुद्ध माता पिता के Oसे 6 साल तक के बच्चे, नशीली पदार्थों के क्रय-विक्रय में लगाए बच्चे झाड़ियों में फेंके गए नवजात बच्चे यदि कहीं पुलिस को मिलती है तो उस बच्चे को 24 घंटे के अंदर बाल कल्याण समिति ( जिससे प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट का अधिकार मिला हुआ है) के समक्ष प्रस्तुत करें। बाल कल्याण समिति आदेशानुसार उसे संरक्षित करने का कार्य करती है।
जिलाधिकारी के द्वारा यह भी निर्देशित किया गया कि समस्त उपजिलाधिकारी ,समस्त खंड विकास अधिकारी ,समस्त पंचायत राज अधिकारी ,समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारी भारत सरकार की गाइडलाइन के अनुसार स्पांसरशिप हेतु चिन्हांकन कर गरीब अनाथ परित्यक्त एवं पीड़ित बच्चों को ₹2000 की आर्थिक मदद प्रतिमाह बाल कल्याण समिति के आदेशानुसार महिला कल्याण विभाग के द्वारा जिला प्रोबेशन कराने के तरफ से देना तय है तथा जिलाधिकारी ने बाल कल्याण समिति को भी निर्देश दिया कि आप मामलों का स्वता संज्ञान लेकर भी संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर नियमानुसार कारवाई सुनिश्चित कर सकते हैं।
उक्त कार्यक्रम का संचालन विकास अधिकारी के द्वारा किया गया तथा गोरखपुर से आए स्पेशल जुवेनाइल पुलिस के मास्टर ट्रेनर मुमताज खान एवं रोशन सिंह मानव सेवा संस्थान के द्वारा बच्चों के सर्वोत्तम हितों पर विशेष रुप से जानकारी दिया गया।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी, प्रधान मजिस्ट्रेट, जिला विकास अधिकारी समस्त उपजिलाधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा , अधिकारी बाल कल्याण समिति किशोर न्याय बोर्ड समस्त, खंड शिक्षा अधिकारी, परिवहन अधिकारी समस्त थाना के थानाध्यक्ष डायल हंड्रेड पुलिस 181 महिला हेल्पलाइन बच्चों से संबंधित कार्य करने वाले एनजीओ, ,चाइल्ड मजिस्ट्रेट विनीता पांडेय , पुष्प लता मिश्रा, राम बलिराम, डॉ बी एन पांडेय, शिवकुमार राम ,शशि प्रकाश राय, प्रोटेक्शन ऑफिसर शिवानंद सिंह संप्रेक्षण गृह के अधीक्षक श्रीवास्तव प्रोबेशन कार्यालय की कंप्यूटर ऑपरेटर मोहम्मद ताहिर, दिलीप सिंह, रामाकांत, गोविंद मिश्रा, अशोक यादव, सोशल वर्कर रितेश चौरसिया ,आउटरीच वर्कर रवि यादव, सफाई कर्मी पंकज मद्धेशिया आदि उपस्थित रहे। अंत में जिला प्रोबेशन अधिकारी समर बहादुर सरोज के द्वारा उक्त बैठक में सभी सम्मानित लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

