लोकतंत्र बचाओ समग्र क्रांति साईकिल यात्रा का युवा साथियों संग दिलीप ने किया स्वागत
मऊ। लोकतंत्र बचाओ समग्र क्रांति साईकिल यात्रा का जनपद मऊ आगमन पर गाजीपुर तिराहे पर सायकिल यात्रा के संयोजक अरविन्द गिरी प्रदेश महासचिव स.यु.स.उ.प्र. और कार्यक्रम के प्रभारी मो. एबाद प्रदेश अध्यक्ष (मु.सिं.या.युथ ब्रिगेड सपा उ.प्र.) योगेश तिवारी पूर्व प्रदेश महासचिव लो.वा.का जनपद आगमन पर सैकड़ो समाजवादी साथियो के साथ निवर्तमान छात्र सभा के जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में स्वागत किया गया। दिलीप पाण्डेय ने कहा कि वर्तमान सरकार जो समाज के हर वर्ग के प्रति तानाशाह रुख अपनायी है वो इन्हें 2019 लोकसभा चुनाव में इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।
स्वागत करने में प्रमुख रूप से अखण्ड प्रकाश पाण्डेय, खुशहाल सिंह बड़े, अभय यादव, विशाल शर्मा, अनिल, भीम, नीलेश, रवि, अजय, शिवम सिंह प्रिंस, शोभा श्रीवास्तव जिलाध्यक्ष सपा महिला सभा, शशिराज यादव आदि साथी उपस्थित रहे।

