खास-मेहमान

पापा मैं भी तो

जेल सेल में अचानक से भगदड़ मच गई थी . रेप के आरोपी ने खुद को खत्म कर लिया था . सब लोग हैरान थे कि इतनी पिटाई के बाद भी उसने जुर्म कबूल नहीं किया था मगर आज न जाने क्या हुआ था कि इस कठोर आदमी ने खुद को खत्म कर लिया था .

“अरे! कोई झगड़ा हुआ था क्या ? कुछ बोला क्या किसी ने ?” पुलिसवाला ने पूछा .

“नहीं साहेब , वो बहुत तगड़ा और खूंखार था . पर आज एक बात हुआ था . वो किसी को मिलने गया तो उसके बाद बहुत रोया था .” एक कैदी बोला .

“ओह! ये बात है ……हम्म्म .” पुलिस वाला कुछ सोचने लगा फिर वापिस चला गया .

“अरे! उस कैदी से आज कौन मिलने आया था रिकार्ड निकालो और लिप एक्सपर्ट को कहो कि लिप मूवमेंट से बात का अंदाजा लगाए .” पुलिसवाले ने हुक्म दिया और उसकी फ़ाइल में कुछ लिखने लगा .

“सर ! ये रिपोर्ट आ गई है. आप देखिये .”

“मुझे उनकी बात सुननी है . आखिर क्या हुआ जो ये मर गया ?” वह झल्लाते हुए बोला .

“सर ! बात्छेत का फुटेज चल रहा है और एक्सपर्ट आ गया है .” वह तेजी से उस ओर बढ़ गया .

“क्या बात हुई ? मुझे कुछ बता सकते हो ?”

“सर ! बस एक मिनिट का क्लिप है ये . मैं कोशिश कर रहा हूँ .” और वह बोलने लगा .

“पापा! ये आपने क्या किया ? हम किसी से नजर मिलाने लायक नहीं रहे .”

“जाओ यहाँ से . फिर कभी सामने मत आना मेरे .”

“नहीं आउंगी …पर वो ही क्यों …पापा मैं भी तो…..”

“सर! इसके बाद ये कानों पर हाथ रखे वापिस चला गया .”

“ठीक है . समझ गया …साला इंसानियत ने मार दिया . बेटी ने जानवर खत्म कर दिया इसका .”

शब्द मसीहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *