करेंट प्रवाहित तार टूटने से मची अफरा-तफरी
मधुबन/मऊ।स्थानीय कस्बा स्थित भैरोपुर मोड़ समीप गुरूवार की देर सायं विद्युत पोल में लगे इंसुलेटर के फूटने से करंट प्रवाहित तार चिंगारी के साथ टूटकर गिरा। तार के टूटते ही मोड़ पर अफरा-तफरी मच गयी। आस-पास के लोग दहशत के बीच इधर-उधर भागने लगे। इससे दर्जनों लोग काल के गाल में समाने से बच निकले। गनीमत यह रही कि तार इंसुलेटर के फूटने के बाद स्पार्किंग करते हुए टूटकर ऊपर ही टँग गया। जिससे बड़ा हादसा टल गया। बताया जा रहा है कि देर सायं को भैरोपुर मोड़ पर रोजाना की तरह गुरूवार को सड़क पर लोगों की चहल-पहल के बीच भींड़ रहती है। लोगों ने इस तरह की आए दिन हो रही घटना का जिम्मेदार विभाग को ठहराया है। फिर भी इस घटना घटेगी तो इसका कौन होगा जिम्मेदार। इस पर विभाग के जेई व एसडीओ निरूत्तर हो गए। बता दें कि 15 दिन पहले मधुबन के बनियाबान तिराहे के समीप तार टूटकर गिरने से एक गाय की मौत हो गई थी। इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने चक्का जाम किया था। विभाग ने मशीन ठीक करने और इंसुलेटर लगाने का आश्वासन दिया था। लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नही हुई।फाइल आजमगढ़ चीफ के कार्यालय में धूल फांक रही है। इससे लग रहा है कि विभाग को कोई बड़े हादसे का इंतजार है। विभागीय लापरवाही को लेकर लोगों में आक्रोश पनपने लगा है।
