मऊ में शुरू होगा डिजिटल नर्सिंग ट्रेनिंग क्लासेज : डॉ संजय सिंह
मऊ। शारदा नारायण वेलफेयर ट्रस्ट के तत्वाधान में शारदा नारायण हॉस्पिटल में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया इस प्रेस वार्ता में शारदा नारायण इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेस मऊ के डायरेक्टर डॉक्टर संजय सिंह ने बोलते हुए बताये कि ट्रस्ट द्वारा प्रस्तावित नर्सिंग एवं पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट में जी0 एन0 एम0 कोर्स ओ0टी0 टेक्नीशियन कोर्स में सत्र 2018 -2019 के लिए प्रवेश प्रारंभ है। हम मऊ के लिए मेडिकल कोर्स को बढ़ावा देने के लिए न्यूनतम दरों पर एक नई पद्धति पर क्लासेस शुरू करेंगे जिसमें प्रोजेक्टर के माध्यम से सभी बच्चों को पढ़ाया जाएगा मऊ के लिए यह एक पहला नर्सिंग एवं पैरामेडिकल कॉलेज होगा जो कि डिजिटल क्लासेस शुरू करेगा। आगे डॉक्टर सिंह ने बताया कि उद्देश्य है कि जिस प्रकार से मऊ के लिए गंभीर मरीजों के लिए सभी सुविधाओँ से युक्त सेटअप तैयार किया है उसी प्रकार से मऊ के लिए नर्सिंग एवं पैरामेडिकल क्षेत्र के लिए होनहार छात्रों को तैयार करके हर एक जगहों पर भेजेंगे और मऊ जैसे पिछड़े जिले का नाम ऊचां करना हमारा उद्देश्य है।
आगे डॉ सिंह ने बताये की शारदा नारायण हॉस्पिटल में शारदा नारायण कैंसर इंस्टिट्यूट का शुभारंभ चार माह पूर्व किया गया है जिसमें महीने के अंतिम रविवार को मुंबई साईं हॉस्पिटल से चलकर कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सुभाष आग्रे आते हैं और निशुल्क परामर्श देकर कैंसर के मरीजों को लाभ पहुंचाते हैं इस महीने में 29 जुलाई को पांचवी बार डा० सुहास आग्रे आएंगे और मरीजों को निःशुल्क परामर्श देंगे ,अबतक 110 मरीजों को निःशुल्क परामर्श दिया जा चुका है।
आगे डॉ सिंह ने कहा कि कैंसर एक घातक व जानलेवा बिमारी है कैसर के मरीज जल्दी ठीक नहीं होते क्योकि इसके लक्षणों का पता देरी से चलता है अगर समय रहते इस बिमारी का पता नही चला तो ये बिमारी एक भयावह रूप धारण कर लेती है। इस लिए हमें इसको प्राइमरी स्टेज में ही पता चलाना होगा अब हास्पिटलो में कैंसर की कई कारगर दवाईया उपलब्ध है जिससे हम मरीज को उसके प्राइमरी स्टेज में ही पता चलने के बाद उससे उसे ठीक कर सकते है । भीड़ से बचने के लिए कैंसर के रोगी अपना रजिस्ट्रेशन 9125121856,9454868686 पर करायें।

