अपना जिला

विधायक धनंजय कन्नौजिया को भाजयुमो का प्रदेश उपध्यक्ष बनाये जाने पर खुशी की लहर

बिल्थरारोड/बलिया। विधायक धनंजय कन्नौजिया को भाजपा युवा मोर्चा का प्रदेश उपध्यक्ष बनाये जाने पर भाजपा के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व स्थानिय लोगों में खुशी की लहर है। मंगलवार की शाम इस आशय की सूचना मिलने पर बिल्थरारोड नपं अध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्त ने जिला पंचायत डाकबंगला में विधायक व कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। इस मौके पर विधायक ने पार्टी संगठन को उन पर विश्वास प्रकट करने पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में वह पार्टी द्वारा उन पर किये गये विश्वास पर खरे उतरने का पूरा प्रयास करेंगे तथा संगठन को और मजबूत बनाने का कार्य करेंगे। श्री कनौजिया ने कहा कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व में उनके जैसे आम कार्यकर्ता को ना सिर्फ विधायक बनाया बल्कि संगठन में पदाधिकारी बनाकर उन्हें जो सम्मान दिया है वह किसी भी कीमत पर झुकने नहीं देंगे। इस अवसर पर अशोक जायसवाल, नीर शंकर गुप्ता, पिक्की वर्मा, राकेश सिंह राणा, राममनोहर गांधी, सुशील वर्मा, मृत्युंजय गुप्ता सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहें।बिल्थरारोड/ बलिया। विधायक धनंजय कन्नौजिया को भाजपा युवा मोर्चा का प्रदेश उपध्यक्ष बनाये पर भाजपाइयों में खुशी की लहर है। मंगलवार की शाम इस आशय की सूचना मिलने पर बिल्थरारोड नपं अध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्त ने जिला पंचायत डाकबंगला में विधायक व कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। इस मौके पर विधायक ने पार्टी संगठन को उन पर विश्वास प्रकट करने पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में वह पार्टी द्वारा उन पर किये गये विश्वास पर खरे उतरने का पूरा प्रयास करेंगे तथा संगठन को और मजबूत बनाने का कार्य करेंगे। इस अवसर पर अशोक जायसवाल, नीर शंकर गुप्ता, पिक्की वर्मा, राकेश सिंह राणा, राममनोहर गांधी, सुशील वर्मा, मृत्युंजय गुप्ता सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *