अपना जिला

डीएम का जिला अस्पताल में औचक निरीक्षण, साफ-सफाई का विशेष निर्देश

मऊ । जिलाधिकारी प्रकाश बिन्दु द्वारा मंगलवार की दोपहर 01ः00 बजे जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी द्वारा सख्त निर्देश दिये कि अस्पताल में साफ-सफाई का विशेष ध्यान दिया जाय। और दवाओं की आपूर्ती भी सुनिश्चित की जाय। जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिये गये कि अस्पताल में आने पर सभी सुविधायें प्राथमिकता पर मिलनी चाहिए। मुख्य चिकित्साधिकारी को अस्पताल मेंं सभी प्रकार की दवाओं की उपलब्धता तथा सभी डाक्टरों की उपस्थित समय से कराने के निर्देश दिये।
उक्त अवसर पर दन्त विभाग, पैथालाॅजी विभाग, सीटी0 स्केन विभाग, नेत्र विभाग, जनरल सर्जन कक्ष, ई0एन0टी0 सर्जन कक्ष, चर्म रोग एवं कुष्ट रोग विभाग, ए0आर0टी0 सेन्टर, एक्सरे अल्ट्रा साउण्ड विभाग चर्म रोग विभाग आदि विभागों का निरीक्षण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *