अपना जिला

मऊ की ट्रेनी पुलिस ले रही है योग के फायदे…आप कब लेंगे ?

योग रखे निरोग…ये बात अब पूरी दुनिया भलि भांति समझ गई है…इसलिए योग हर मनुष्य के जीवन का हिस्सा होना ही चाहिए…केंद्र और राज्य की सरकारों के साथ-साथ तमाम सामाजिक संस्थाएं भी योग के प्रचार प्रसार और उसकी पहुंच को जन जन तक पहुंचाने में जुटे हैं…इसकी एक बानगी मऊ जिले में भी  देखने को मिली जहां पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में पतंजलि योग पीठ हरिद्वार द्वारा योगाभ्यास कराया गया…और योग क्रियाओं के महत्व को समझाया गया…इस दौरान पतंजलि योग पीठ हरिद्वार द्वार के युवा भारत के सह राज्य प्रभारी बृज मोहन ने पुलिस ट्रेनिंग ले रहे जवानों को योग कराया…उन्होंने जवानों को योगिक जॉगिंग के 12 अभ्यास , सूर्य नमस्कार के 12 आसनों का विधिवत अभ्यास कराया … साथ ही उन्होंने शव आसन और भ्रस्तिका एवम् कपाल भांति का अभ्यास कराया…योग गुरू ने प्राणायाम के बारे में भी प्रशिक्षुओं को बताया कि जब हम प्राण वायु को विधि के साथ , निरंतरता के साथ , विश्वास के साथ , संकल्प के साथ , एकाग्रता के साथ करते हैं…तो वह प्राण वायु प्राणायाम बन जाता है । प्राणायाम से फेफड़ों के भीतर आक्सीजन की मात्रा सामान्य से 5 से 10 गुना अधिक हो जाता है , हमारे कोशिकाओं में आक्सो हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ जाती है और हम आरोग्यता को प्राप्त होतें हैं । उन्होंने ने युवाओं  को निरंतर आगे बढ़ते रहने की प्रेरणा दी ।

योगाभ्यास के बाद योग गुरू बृज मोहन  ने कहा कि योग का अर्थ ‘कर्ता का क्रिया के साथ जुड़ जाना है’ , योग कार्यों की कुशलता है , योग आत्मअनुशासन है , योग चीत्त की वृतीयों  पर निरोध करना है , योग आत्मा से परमात्मा का मिलन है । सहजता ही योग है । उन्होंने बताया कि अगर हमारा मन अस्वस्थ है तो शरीर अधिक दिनों तक स्वस्थ नहीं  रह सकता , अगर हमारा शरीर अस्वस्थ है तो मन बहुत दिनों तक स्वस्थ नहीं रह सकता । इस लिए दोनों को स्वस्थ रखने के लिए हमें शारीरिक और मानसिक दोनों प्रकार के अभ्यास करने होंगे ।

इस एक दिवसीय शिविर में आर.आई. सुदामा राज  उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *