चर्चा में

UP पुलिस द्वारा जनहित में जारी

उत्तर प्रदेश पुलिस कानून व्यवस्था को बनाये रखने के साथ-साथ अपने नागरिकों की सुरक्षा के लिए लगातार पहल करती रहती है…इन दिनों रोड हादसों से बचने के लिए राज्य पुलिस विज्ञापन के जरिए नागरिकों को सतर्क कर रही है…कुछ दिनों पहले एक पोस्टर ऐड के जरिए पुलिस ने लोगों को हैलमेट पहने के फायदे के बारे में बताया था…अब एक नये विज्ञापन के जरिए पुलिस ने बाइक पर यात्रा कर रही महिलाओं को सतर्क किया है…जो अक्सर छोटी सी लापरवाही के चलते हादसों की शिकार हो जाती हैं…

दरअसल बाइक पर पीछे बैठी महिलाओँ के दुप्ट्टे या साड़ी अक्सर यात्रा के दौरान पहियों में फँस जाता है…जिससे हादसे हो जाते हैं…ऐसे में यूपी पुलिस इस पोस्टर के जरिए लोगों को सावधान कर रही है…उत्तर प्रदेश पुलिस की ये पहल सरहानीय है…अपना मऊ भी अपने नागरिकों से यही  अपील करता है कि यात्रा के दौरान जरूर सावधानी बरतें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *